लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कोटा रवाना
रामगंजमंडी।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता करने के लिए रामगंजमंडी से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का दल कोटा के लिए रवाना हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र काला एवं उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सामरिया के नेतृत्व में समस्त भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।






भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पदयात्रा में सहभागिता का संकल्प लिया।
