धर्मनिष्ट व्यक्तित्व अभय टोंग्या बने बड़नगर नगरपालिका अध्यक्ष
बड़नगर
सन्त सेवा को समर्पित समाज सेवा में सदा सक्रिय गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी के अनन्य भक्त श्री अभय टोंग्या बड़नगर नगरपालिका अध्यक्ष बने यह उनकी सेवा निष्ठा सन्तो के आशीष का प्रतिफल है कही उच्च पदों पर रहकर श्री टोंग्या सदा सक्रिय रहे है।
इन्होंने घर परिवार में सक्रिय रहते हुए व्यवसाय के साथ जन सेवा को सदा अपना ध्येय माना। उनकी नियुक्ति पर सभी जगह हर्ष की लहर है बधाई देने वालो का ताता सा लगा हुआ है।

जैन समाज के लिए यह गौरव का विषय है की धर्मनिष्ठ युवा बड़नगर का प्रथम नागरिक बनकर जनसेवा की ओर आगे आया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी


