गाय का मांस खाने वाले लोग पाकिस्तान नहीं नरकिस्ता जाने लायक हैं : तरुण सागर महाराज
सीकर
क्रांतिकारी संत पूज्य मुनिश्री 108 तरुणसागर महाराज ने सीकर प्रवास के दौरान मांस खाने वाले लोगों ने अपनी बात रखी थी गोपीनाथ गाेशाला में आयोजित धर्म सभा में मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज ने कहा कि कत्लखाने भेजी गई एक भी गाय काे बचाना बड़ा पुण्य है। कुछ लोग कहते हैं कि गाय का मांस खाने वालों को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।
बीफ खाने वाले लोग पाकिस्तान के बाप नरकिस्तान जाने वाले लोग है। मांसाहार पाप है, लेकिन गाय का मांस खाना तो महापाप है। अापने सुना होगा कि भारत में पहले दूध-दही की नदियां बहा करती थी।



मैं जब बच्चा था और संन्यास नहीं लिया था तब घी का भाव 18 रुपए किलो था। जो बढ़ते-बढ़ते 700 रुपए पहुंच गया। अगर महंगाई इसी तरह बढ़ती रही तो एक दिन अखबार में भाव छपेंगे…गेहूं 25 पैसे जोड़ी, चावल 2 रुपए कौड़ी, दूध पांच रुपए बूंद, घी दस रुपए में सूंघ।


राम राज्य में घी की नदिया, कृष्ण राज में दूध की नदिया और मोदी राज में चाय की प्याली भी फूंक-फूंक कर पी। दूध नहीं है, अब पीने को चाय मिलती है वो भी कट।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज्मंडी
