जीतना और लौटा देने की परम्परा भगवान् बाहुबली से शुरु हुई।समाधिस्थ आचार्य क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनिश्री 108 तरुणसागर जी महाराज कड़वे प्रवचन
सत्ता को लेकर भरत और बाहुबली में युद्ध हुआ और बाहुबली विजयी रहे लेकिन उन्होंने जीता हुआ राज्य वापस भरत को लौटा दिया।
राम ने रावण को जीता और लंका का राज्य विभीषण को लौटा दिया। कृष्ण ने कंस को जीता और मथुरा का राज्य उग्रसेन को लौटा दिया। 



आधुनिक युग में भी लाल बहादुर शास्त्री ने पाकिस्तान से युद्ध जीता और उनकी जमीन उन्हें लौटा दी। इंदिरा गांधी ने बाँगलादेश से युद्ध जीता और उनका साजो-सामान उन्हें लौटा दिया।
जीतना और लौटा देने की परम्परा भगवान् बाहुबली से शुरु हुई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
