श्री अजमीढ़ जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

धर्म

 

श्री अजमीढ़ जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

शोभायात्रा में उमड़ा स्वर्णकार समाज, वरिष्ठजनों एवं नवनिर्वाचित पार्षदों का हुआ सम्मान

रामगंजमंडी।

श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शिव मंदिर धर्मशाला, राजस्थान मिल परिसर में स्वर्णकार समाज के सदस्यों की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

 

 

अजमीढ़ जयंती महोत्सव के अवसर पर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो रामगंज मंडी के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी। शोभायात्रा के दौरान समाजबंधुओं में उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहभागिता की।

 

शोभायात्रा के पश्चात शिव मंदिर धर्मशाला में श्री अजमीढ़ जी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समारोह में नगर पालिका श्री रामगंज मंडी के नवनिर्वाचित पार्षद श्री राजेंद्र जी सोनी एवं श्री चन्दू जी सोनी का भी समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जयंती समारोह के दौरान समाज के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से समारोह का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के बंधुओं ने सहभागिता करते हुए श्री अजमीढ़ जी महाराज का आशीर्वाद एवं धर्मलाभ प्राप्त किया तथा महाप्रसादी का आनंद लिया।

समाजबंधुओं का जताया आभार

कार्यक्रम के सफल एवं आनंदमयी आयोजन के लिए श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी स्वर्णकार समाजबंधुओं को श्री अजमीढ़ जयंती महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

समारोह ने समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को और मजबूत करने का संदेश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *