नवग्रह तीर्थ वरुर होने जा रहे पञ्चकल्याणक महोत्सव मे उपराष्ट्रपति श्री जगदीप घनखड 16 जनवरी के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि होगे
वरुर
कर्नाटक के हुबली धारवाड़ मे नवग्रह तीर्थ वरुर मे भव्य पञ्चकल्याण एवम महामस्तकाभिषेक 15 से 26 जनवरी के मध्य होने जा रहा है इस महामहोत्सव मे अनेक संतो के आने की संभावना है आचार्य श्री 108 गुणधरनंदी गुरुदेव की प्रेरणा इस पावन क्षेत्र पर 405 फीट ऊचा सुमेरु पर्वत निर्मित हुआ है एवम 51 फीट उची भगवन पार्श्वनाथ की प्रतिमा निर्मित हुयी है जिसका भव्य पञ्चकल्याणक महोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है जिस पर सम्पूर्ण विश्व की निगाहे टिकी हुयी है
इस आयोजन मे अनेक गणमान्य अतिथियों एवम राजनेताओ के

आने की उम्मीद जताई जा रही है इस महोत्सव मे 16 जनवरी के

आयोजन भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप घनखड होगे जिसको लेकर क्षेत्र कमेटी मे काफी उत्साह है नवगृह तीर्थ वरुर कमेटी ने सभी से आयोजन मे शामिल होने की अपील है यह क्षेत्र एक धरोहर के रूप मे विकसित हुआ है यु कहे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं की इस आयोजन मे संतो का महासमागम देखने को मिलेगा साक्षात् समवशरण जेसा नजारा होगा इस आयोजन को लेकर अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
