ताजमहल के साये में सजा ‘Wonderful Jainism’ का भव्य ग्रैंड सेशन, युवाओं को मिला सफलता का मंत्र

धर्म

ताजमहल के साये में सजा ‘Wonderful Jainism’ का भव्य ग्रैंड सेशन, युवाओं को मिला सफलता का मंत्र

 

आगरा।

ताजमहल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में स्थित Taj Khema में आयोजित Wonderful Jainism Grand Session प्रेरणा, संस्कार और सफलता के संकल्प का अद्भुत संगम बना। पूज्य मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।

 

 

कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के Wing Commander श्री कुलदीप जैन एवं Squadron Leader श्रीमती नूपुर जैन, Amity University के Director श्री अक्षय जैन, चंडीगढ़ के पूर्व DGP एवं Retired IPS श्री एस. के. जैन तथा पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली याशी जैन ने युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा निरंतर परिश्रम की प्रेरणा दी।

 

 

वक्ताओं ने संदेश दिया कि सफलता के लिए बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने का दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत आवश्यक है। युवाओं को अपनी अलग पहचान बनाने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा दूसरों का अनुसरण करने के बजाय स्वयं ऐसा उदाहरण बनने की प्रेरणा दी गई, जिसका अनुसरण दूसरे लोग करें।

 

पूज्य मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ने ताजमहल के उदाहरण से जीवन में गहराई, विस्तार और ऊँचाई के महत्व को समझाते हुए कहा कि “जीवन में गहराई लाइए। ताज जितना ऊँचा है, उतना ही गहरा और उतना ही चौड़ा भी है।” उनका यह संदेश जीवन में व्यक्तित्व की व्यापकता, विचारों की गहराई और ऊँचे लक्ष्यों के साथ मजबूत आधार बनाने की प्रेरणा देने वाला रहा।

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री मनोज कुमार जैन बांकलीवाल ने किया। सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रेरक विचारों और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

 

Wonderful Jainism का यह ग्रैंड सेशन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि जैन संस्कारों को जीवन में अपनाकर, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर युवा सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू सकते हैं।

 

Wonderful Jainism — संस्कार भी, संकल्प भी और सफलता की उड़ान भी!

   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *