भगवान शीतलनाथ के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढ़ाया

धर्म

🙏 भगवान शीतलनाथ के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढ़ाया 🙏

नौगामा में विशेष अभिषेक, शांतिधारा एवं भगवान की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से संपन्न

नौगामा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)।

नौगामा स्थित 1008 आदिनाथ जैन मंदिर, 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय तीर्थ नसियाजी में तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर विशेष अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।

 

 

 

विशेष अभिषेक एवं शांतिधारा करने का प्रथम सौभाग्य मनोज पंचोली, सागरमल पिंडारमिया, राजेश छगनलाल एवं अतिशय गांधी को प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्तिभाव एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री शीतलनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू अर्पित किया। निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य महिला मंडल तथा गीतान सिपुल पंचोरी को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर दृष्टि दीदी ने बताया कि भगवान श्री शीतलनाथ जी ने आश्विन शुक्ल अष्टमी के पावन दिन श्री सम्मेद शिखरजी सिद्धक्षेत्र से निर्वाण प्राप्त किया था। इसी उपलक्ष्य में जैन धर्मावलंबी भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित कर अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। जैन पाठशाला के बच्चों एवं महिला मंडल द्वारा भगवान श्री शीतलनाथ जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। सभी श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया तथा भगवान के चरणों में मंगलकामनाएँ अर्पित कीं।

उक्त जानकारी जैन समाज के प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा, जिला बांसवाड़ा, राजस्थान द्वारा दी गई।

🙏 जय जिनेन्द्र | सबकी सेवा, सबको प्यार 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *