टेलेंट शो में कु० सिद्धवी प्रथम व आरू जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया माया कषाय को जीतकर मन वचन के की क्रिया में एकरूपता लाना उत्तम आर्जव धर्म है विज्ञमति माताजी
एटा
दसलक्षण पर्व के तृतीय दिवस उत्तम आर्जव धर्म की सभी मंदिरों में पूजा की गई प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका105 श्री विज्ञमति माताजी ने बताया कि आर्जव का अर्थ है ऋजुता, सरलता मन में कुछ,वचन में कुछ, प्रकट में कुछ प्रवृत्ति मायाचारी है इस माया कषाय को जीतकर मन वचन काय की क्रिया में एकरूपता लाना उत्तम आर्जव धर्म है कपट करने एवं मायाचारी से तिर्यंच गति का बंध होता है! अतः अपने भावों में निर्मलता सरलता बनाने का प्रयास करें किसी के साथ दगा न करें!
दोपहर में तत्वार्थ सूत्र का वाचन एवं शाम को प्रतिक्रमण, सामायिक, शास्त्र सभा आरती के पश्चात गुरु विमल महिला परिवार द्वारा आयोजित टैलेंट शो प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान कु० सिद्धवी जैन कु०आरू जैन तृतीय स्थान कु०दर्शिका जैन एवं महिला मंडल द्वारा आयोजित तीर्थ वंदना प्रतियोगिता में प्रथम सिद्धांत जैन, द्वितीय स्थान टिया जैन एवं सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार संस्था द्वारा प्रदान किये गए इस अवसर पर श्री योगेश जैन, विनय जैन, उमेश जैन,बंटी जैन पापुलर, अंकित जैन,गौरव जैन, संजय जैन, स्वतंत्र जैन, निर्मल जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, विनोद जैन,सचिन जैन, श्रीमती नेहा जैन,बसुधा जैन दीप्ति जैन, शिल्पी जैन,बीना जैन, प्रियंका जैन, मीता जैन, शताक्षी जैन, रानी जैन, मोनी जैन, सीमा जैन,शिवांगी जैन,साक्षी जैन, पूनम जैन एवं रितु जैन आदि मंदिर में उपस्थित थे!

अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन के तत्वावधान में दिनांक 11 सितम्बर दिन बुधवार को बड़े मंदिर जी में रात्रि 8 बजे “जैन स्मार्ट श्रीमती 2024” प्रतियोगिता आयोजित




होगी,कार्यक्रम संयोजिका बबिता जैन “प्रेरणा” ने सभी प्रतियोगियों से समय पर मंदिर जी पहुंचने का आह्वान किया है!
बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
