भक्ति उमंग के साथ मनाया गया महावीर जन्मोत्सव

धर्म

भक्ति उमंग के साथ मनाया गया महावीर जन्मोत्सव
रामगंजमडी
गुरुवार की अभूतपूर्व बेला में भगवान महावीर का जन्मोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया इस कड़ी में प्रातःबेला श्री शान्तिनाथ दिगबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गयी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी उपरान्त शान्तिनाथ दिगबर जैन मंदिर में बच्चो को मिठाई वितरित की गई।
सकल जैन समाज का ऐतिहासिक जुलूस निकला


वही इस अनुपम बेला में श्रीजी की अभूतपूर्व शोभायात्रा सकल जैन समाज द्वारा निकाली गयी। जो एतिहासिक रही शोभायात्रा काफी लंबी थी। जो एक नया इतिहास लिख गया इस शोभायात्रा में सकल दिगम्बर जैन समाज, व श्वेताम्बर जैन समाज उत्साह के साथ सलग्न रहा भजनों की गूंज चल रही थी,

शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पाठशाला के बच्चे हाथो में तख्ती लिए जियो औऱ जीने दो का संदेश दे रहे थे। वह उत्साह से जयघोष करते दिखाई दिये। जगह जगह श्रीजी की मंगल आरती की गई। मानो लग रहा था सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो।

इस शोभायात्रा का स्वागत जैन सोशल ग्रुप द्वारा किया गया जो स्वच्छ भारत की एक मिसाल पेश कर गयी।


शान्ती जयघोष की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान अपनी औऱ खींचा

शोभायात्रा में तिरंगा बनी शांति जयघोष टिम की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया जिसका निर्देशन मयुर जैन, दीपक सोगानी,व सोनिया बागडिया ने किया यह जयघोष एक अलोकिक वातावरण प्रस्फुटित कर गया।

इनके द्वारा तिरंगा बनी शांति जय घोष टिम ने जैन ध्वज की परिक्रमा करते हुए घोष को बजाया यह प्रस्तुति शहर के प्रमुख चोराहा पर की जिसने सभी का मन मोह लिया व अपना ध्यान सभी की ओर आकर्षित किया। यह भव्य यात्रा एक नव इतिहास को लिख गयी यू कहे तो कोई अतिशयोक्ति नही है यह एक एकता पर्याय बन गयी। जो चिरस्थायी रहेगी।


नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शोभायात्रा श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पहुँची। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के मंगल कलश का सोभाग्य सूरजमल, राजेश कुमार संयम बोबरा को मिला। व महावीर दिगम्बर जैन मंदिर के मंगल कलश का पुण्य लाभ नेमीचंद अजयकुमार अतुल ठोरा को मिला। इस अवसर पर दोनो जिनालयों में श्री जी का अभिषेक व मंगल आरती की गई।श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल अभिषेक व मंगल आरती का पुण्य लाभ कैलाशचंद जगदीशचंद सिंघल को मिला व महावीर दिगम्बर जैन मंदिर मे पुण्य लाभ नेमीचंद अजयकुमार अतुल ठोरा को मिला। इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज का स्नेह भोज भी शान्तिनाथ दिगम्बर जैन धर्मशाला में हुआ।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *