पुष्पगिरी में अंतरविद्यालयीन भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

धर्म

पुष्पगिरी में अंतरविद्यालयीन भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार
सोनकच्छ।
“हर मास एक उपवास” जनजागृति अभियान के अंतर्गत गणाचार्य पुष्पदंत सागर जी व दिगंबर जैन संत अंतर्मना पट्ट विभूषण आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के आशीर्वाद से धार्मिक व पारमार्थिक ट्रस्ट के प्रयोजन में माँ जिनवाणी पब्लिक स्कूल, पुष्पगिरी द्वारा अंतरविद्यालयीन भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सोनकच्छ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपनी वक्तृत्व कला, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास का प्रभावी प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने दिए गए विषयों के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना रहा।

 

 

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वाति जाट, हंसराज जूनियर कॉलेज ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कोमल सोलंकी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खरेली तथा तृतीय स्थान धनवी कुशवाह, पायनियर इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष) में प्रथम स्थान रिद्धिमा कुमावत, माँ जिनवाणी कॉलेज, द्वितीय अनुष्का जाट, सेंट एंथोनी कॉन्वेंट स्कूल तथा तृतीय पिहू जाट, संस्कार एजुकेशनल अकादमी, सांवेर ने प्राप्त किया।
वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) में प्रथम स्थान नंदिनी गोहिल, माँ जिनवाणी कॉलेज, द्वितीय चिराग ठाकुर, माँ जिनवाणी स्कूल तथा तृतीय सिया जाट, संस्कार एजुकेशनल अकादमी, सांवेर ने हासिल किया।

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रथम पुरस्कार ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार ₹11,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹5,000 निर्धारित किए गए। वही वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष विपक्ष दोनों में प्रथम पुरुस्कार 11000 द्वितीय 5000 व तृतीय 3000 राशि शिल्ड प्रमाण पत्र हर मास एक उपवास बेग डायरी पेन व मिठाई का पैकट दिया गया। सांत्वना पुरस्कार के रूप में सभी बच्चों को हर मास एक उपवास बेग पेन डायरी भेट की गई।
प्रवक्ता रोमिल जैन ने बताया कि
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्री सतीश चंद्र तिवारी, श्रीमती नैना पाठक, श्री भूपेंद्र गुप्ता, श्रीमती वैशाली जैन एवं श्री मोहनलाल भावसार शामिल रहे।
आयोजन में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रमिला बेरवा, एडमिन ऑफिसर तपेश चौधरी एवं वाइस प्रिंसिपल व संचालन कर्ता श्री अतुल जैन सहित शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन का सराहनीय सहयोग रहा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। विधायक राजेश सोनकर बच्चों के बीच पहुंच के उनका उत्साहवर्धन किया। आभार समन्वयक आकाश जैन ने माना।

 

 

प्रचार प्रसार संयोजक रोमिल पाटणी सोनकच्छ नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *