पू. गणेश प्रसाद जी वर्णी की 153 वीं जन्म जयंती पर, भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

धर्म

पू. गणेश प्रसाद जी वर्णी की 153 वीं जन्म जयंती पर, भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

 

मोरारजी सागर, जन्मभूमि हंसेरा, मड़ावरा एवं नेमीनगर इंदौर में भव्य आयोजन

 

12 पुरस्कार,7 अभिनंदन, 100 विद्यार्थियों

को छात्रवृत्ति

 

सागर/

पूज्य गणेश प्रसाद जी वर्णी की 153 वीं जन्म जयंती का कार्यक्रम परम पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में वर्णी भवन मोराजी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जैन,सुरेश जैन आईएएस भोपाल विशेष अतिथि अधिष्ठाता पं.जीवंधर शास्त्री जबलपुर,अध्यक्षता पं.जयंत शास्त्री सीकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थान विकास सभा रहें। कार्यक्रममंगलाचरण,दीपप्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। मंचासीन अतिथियों का सम्मान विकास सभा के महामंत्री कैलाश जैन टीला,कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन संयोजक विनोद जैन एलआईसी द्वारा साल,अंग वस्त्र,माला,स्मृति चिन्ह के साथ किया गया। महिला आश्रम की 90 छात्राओं के लिए छाता एवं रजिस्टर,पेन आदि वितरित किए गऐ कार्यक्रम में 7 विद्वानों का सम्मान किया गया, जिन्होंने वर्णी जी के लिए कार्य किया एवं 7 विद्वानों का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने पर्यूषण पर्व में जाकर धर्म प्रभावना की। 100 विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति दी गई।सभी विद्वानों ने वर्णी जी द्वारा किये कार्यों पर अपने विचार रखें। पूज्य आचार्य श्री ने वर्णी जी के अनेक संस्मरण सुनाए एवं उन्हें जीवन में उतरने की बात कही। इसी क्रम में वर्णी जन्मभूमि हंसेरा में वर्णी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्णी बाल संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा अनेक प्रस्तुतियां दी गई बाल संस्कार केंद्र के सभी बच्चों को रजिस्टर पेन एवं छाता वितरित किए गये।इसी क्रम में मड़ावरा में विराजमान मुनि श्री नीरज सागर निर्मद सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में सभी को मार्गदर्शन मिला,महाराज श्री ने अनेक वर्णी जी के संस्मरण सुनाऐ। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी जी जहां पर परम पूज्य आर्यिका श्री 105 विन्ध श्री माताजी ससंघ में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्वानों ने वर्णी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखों का वाचन किया। समिति द्वारा सभी का सम्मान किया गया।

 

 

परम पूज्य आचार्य श्री 108 आचार्य सुनील सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में नेमीनगर, जैन कॉलोनी इंदौर पूज्य वर्णी जी की जन्म जयंती एवं आचार्य सुनील सागर जी की अवतरण दिवस के अवसर पर वर्णी विकास सभा द्वारा भव्य आयोजन किया गया जिसमें 6 विद्वानों को वर्णी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वर्णी संदेश एवं युगदृष्टा स्मारिका का विमोचन किया गया। डाक विभाग मध्य प्रदेश द्वारा आचार्य सुनील सागर जी महाराज का लिफाफे का विशेष कर निकला गया, जिसका विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश शास्त्री,मनीष विद्यार्थी राजकुमार शास्त्री ने किया। कार्यक्रमों का संयोजन विनोद जैन एलआईसी,मनीष विद्यार्थी,राजीव जैन मड़ावरा, डां अरविंद जैन इंदौर ने किया। कार्यक्रम में वर्णी विकास सभा एवं जन कल्याण समिति के पदाधिकारी श्रेष्ठी एवं विद्वान उपस्थित रहें।

 

सादर प्रकाशनार्थ

 

मनीष विद्यार्थी सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *