राष्ट्रीय स्तर पर रामगंजमंडी का गौरव: साक्षी पारख बनीं अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
हैदराबाद में आयोजित दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, 150 शाखाओं वाली महिला परिषद की संभालेंगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
रामगंजमंडी।
रामगंजमंडी के जैन समाज के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। शहर के आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं युवा दल के सचिव तथा समाजसेवी राजकुमार पारख की बेटी साक्षी पारख को अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
हैदराबाद में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद एवं महिला परिषद के दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन में साक्षी पारख को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई। अधिवेशन में हैदराबाद में चातुर्मासरत खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर की पावन उपस्थिति में महिला परिषद की नवनिर्वाचित केंद्रीय समिति के प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
आगामी कार्यकाल के लिए महिला परिषद की केंद्रीय समिति का पुनर्गठन करते हुए सरोज गोलछा (राजनांदगांव) को राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरती जैन (बैंगलोर) को उपाध्यक्ष, मधु देसाई (सूरत) को महामंत्री तथा साक्षी पारख (रामगंजमंडी) को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अंजू सेठिया (रूपनगर, दिल्ली) को प्रचार मंत्री तथा हेमलता नाहर (उदयपुर) और सुमित्रा छाजेड़ (मुंबई) को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
नवगठित केंद्रीय समिति ने संघ, समाजसेवा, धर्म प्रभावना एवं नारी चेतना को नई दिशा देने के साथ देशभर में महिला परिषद की गतिविधियों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। वर्तमान में अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की देशभर में करीब 150 शाखाएं संचालित हैं।
217 दिनों में बने भगवान आदिनाथ मंदिर के निर्माण में साक्षी की रही महत्वपूर्ण भूमिका
श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर की पावन निश्रा में रामगंजमंडी के बाजार नंबर-3 में 42 फीट ऊंचे शिखरबंध भगवान आदिनाथ मंदिर का निर्माण मात्र 217 दिनों (7 माह 7 दिन) में पूर्ण हुआ। मंदिर निर्माण की पूरी लेखा-व्यवस्था और हिसाब-किताब की जिम्मेदारी साक्षी पारख ने संभाली।
उनकी कार्यकुशलता, जिम्मेदारी और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। अधिवेशन के दौरान छठ यात्रा में महत्वपूर्ण सेवाएं देने के लिए भी गुरुदेव ने साक्षी पारख की सराहना की।
साक्षी पारख की इस उपलब्धि को रामगंजमंडी के जैन समाज के लिए विशेष गौरव का विषय माना जा रहा है। समाजजनों के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर महिला परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल कर उन्होंने रामगंजमंडी का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं ने साक्षी पारख का स्वागत एवं अभिनंदन किया। रामगंजमंडी श्रीसंघ के सुरेंद्र बापना, संदीप जैन, कोमलचंद बोथरा, सुधीर पारख, सोनिका गांधी, रेखा बापना, टीना बोहरा, नीतू छाजेड़, अंजना जैन, नेहा लोढ़ा, शिल्पा रांका, संजय नाकोड़ा, प्रमिला तिल्लानी, वीणा बापना, विनीश छाजेड़, गरिमा बापना, गजेंद्र छाजेड़, मीतिका छाजेड़, शेखर बापना, विकास छाजेड़, अदिति बापना, अन्नपूर्णा बोहरा, मधु जैन, संगीता जैन, रवि बापना, प्रीति बापना, सोनाली बापना सहित अनेक समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312






