हर मास एक उपवास जनजागृति अभियान के उपलक्ष्य में पहली बार माँ जिनवाणी पब्लिक स्कूल पुष्पगिरी में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन …..प्रथम पुरुस्कार 21 व 11 हजार रुपये 

धर्म

हर मास एक उपवास जनजागृति अभियान के उपलक्ष्य में

पहली बार

माँ जिनवाणी पब्लिक स्कूल पुष्पगिरी में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन …..प्रथम पुरुस्कार 21 व 11 हजार रुपये

 

सोनकच्छ-  दिगम्बर जैन संत अंतर्मना पट्ट विभूषण आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज व योग ऋषि बाबा राम देव स्वामी जी महाराज द्वारा ‘ हर मास एक उपवास ‘ जन जागृति अभियान संपूर्ण विश्व की आरोग्यता व अच्छे स्वास्थ्य हेतु चलाया जा रहा है। हर मास एक उपवास अभियान के उपलक्ष्य में अंतर्मना धार्मिक व पारमार्थिक ट्रस्ट के प्रयोजन में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अभिव्यक्ति-कौशल, तार्किक चिंतन एवं आत्मविश्वास के विकास के उद्देश्य से बुधवार 7 अक्टूबर प्रातः 10 बजे से  मां जिनवाणी पब्लिक स्कूल पुष्पगिरी द्वारा 14 से 20 वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद एवं एकल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

प्रवक्ता रोमिल जैन में बताया कि पहली बार क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसमें एकल भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹21 हजार रुपए, द्वितीय 11 हजार, व तृतीय 5000 हजार रुपए रहेगा वही वाद  विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 11 हजार  द्वितीय 5 हजार व तृतीय 3 हजार रुपए पुरस्कार रखा गया है  आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने जा रहा हर मास -एक उपवास कार्यक्रम के पश्चात इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा । जिसमें सभी शासकीय एवं गैर शासकीय विद्यालयों के 14 से 20 वर्ष तक के बच्चों को सम्मिलित किया जाएगा। ऐसी जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक रोमिल पाटणी सोनकच्छ नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद ने दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *