तपोदय तीर्थ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, चौबीसी में अभिषेक-शांतिधारा से गूंजा जिनालय**

धर्म

*तपोदय तीर्थ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, चौबीसी में अभिषेक-शांतिधारा से गूंजा जिनालय**

 

**बिजौलियां खुर्द।** अतिशय तपोदय तीर्थ क्षेत्र में रविवार को चौबीसी में **चौबीसों तीर्थंकर भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा** श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस दौरान तीर्थ क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर धर्मलाभ लिया।

**भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा** करने का सौभाग्य **ठोला परिवार, बिजौलिया ** को प्राप्त हुआ।

 

वहीं **भगवान महावीर स्वामी का महाअभिषेक एवं महाशांतिधारा** करने का सौभाग्य **श्री बालचंद जी, महावीर कुमार जी, पारस कुमार जी, दिनेश कुमार जी, सुरेश जी एवं प्रदीप जी ठग परिवार, छोटी बिजौलियां** को प्राप्त हुआ।

 

**भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा** करने का सौभाग्य **पटवारी परिवार, बिजौलियां** को प्राप्त हुआ।

 

चौबीसी में **चौबीसों तीर्थंकर भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा** होने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। इस पावन अवसर पर सभी पुण्यार्जक परिवारों की धार्मिक आराधना एवं पुण्यार्जन की **पुण्य की बहुत-बहुत अनुमोदना** की गई। पूरा जिनालय भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *