अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला पट्टाचार्य महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट कीसुमति धाम भक्त परिवार ने बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज संध से लिया आशीर्वाद

धर्म

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला पट्टाचार्य महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट कीसुमति धाम भक्त परिवार ने बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज संध से लिया आशीर्वाद

निवाई – उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में विराजमान बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज संध एवं सन्त निवास नसिंया जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका श्रुतमति सुबोध मति माताजी संध को इन्दौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पट्टाचार्य महोत्सव के लिए सुमति धाम भक्त परिवार टीम के श्रद्धालुओं ने अपना सानिध्य प्राप्ति के लिए निवेदन कर आमंत्रण दिया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि गणाचार्य विराग सागर गुरुदेव संघ के दीक्षीत आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका मुख्य प्रधान योगेन्द्र जैन टीकमगढ़ संजय जैन सिवनी नवरत्न टोंग्या चिराग जैन अर्चना जैन दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज संस्था अध्यक्ष विष्णु बोहरा प्रवक्ता विमल जौंला हितेश छाबड़ा रामपाल चंवरिया संजय जैन प्रेस त्रिलोक रजवास दिनेश चंवरिया सुनील भाणजा प्रेमचंद गिन्दोडी़ मुकेश बनेठा एवं आयोजक सुमति धाम भक्त परिवार इंदौर द्वारा बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज एवं श्रुतमति सुबोध मति माताजी के कर कमलों में पट्टाचार्य महोत्सव कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका भेंटकर पूज्य आचार्य श्री से मंगल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक आयोजित होने वाला अन्तर्राष्ट्रीय पट्टाचार्य महोत्सव सुमति धाम गोधा एस्टेट इन्दौर मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित किया जाएगा।

 

 

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन 27 अप्रैल से 2 मई को विश्व में पहली बार इन्दौर में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज को पट्टाचार्य पद देकर महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें देश विदेश से सैकड़ों दिगम्बर जैन संत एवं लाखों श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। बुधवार को सुमति धाम भक्त परिवार निवाई पहुंचने पर जैन समाज कमेटी द्वारा राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *