लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले रामगंजमंडी के सभी नवनिर्वाचित पार्षद
अध्यक्ष नरेन्द्र काला और उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया के साथ पहुंचा पूरा नगर पालिका प्रतिनिधिमंडल, बिरला ने दी जीत की बधाई
रामगंजमंडी।
नगर पालिका चुनाव में जीत के बाद रामगंजमंडी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने रविवार को कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र काला एवं उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया के साथ सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने बिरला से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को चुनाव में जीत की बधाई देते हुए कहा कि रामगंजमंडी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास को गति देने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं और विकास कार्यों को पूरा करना होना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को जनता के विश्वास पर खरा उतरने और रामगंजमंडी के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी रामगंजमंडी के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर चुनाव संयोजक ओम गुर्जर, कौशल बाफना, अजय सिंह भदौरिया, राजेंद्र सोनी, चंदू सोनी, लोकेश पावेचा, पंकज पारेता, पवन धाकड़, जसमीत सिंह सोढ़ी, भरत गुर्जर, संदीप चंद्रावत, हर्षित सरसिया, विशाल जैन, श्रद्धा शर्मा, बीनटी मीणा, अंजना गुप्ता, दीपिका मालवीय, सोनल राठौड़, उमेश माहेश्वरी, वीरेंद्र सिंह शक्तावत, कालू नाकोड़ा, राजा धाकड़, अर्पित विजयवर्गीय, बिट्टू पंडा, निखिल सुमन सहित कई लोग मौजूद रहे।



