पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का जन्मदिवस सेवा और जनसमर्थन के साथ मनाया, रक्तदान शिविर में 213 यूनिट रक्त संग्रहित

राजनीति

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का जन्मदिवस सेवा और जनसमर्थन के साथ मनाया, रक्तदान शिविर में 213 यूनिट रक्त संग्रहित

रामगंजमंडी।

कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का जन्मदिवस बुधवार को रामगंजमंडी में उत्साह, जनसहभागिता और सेवा भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। वहीं अग्रसेन अतिथि गृह में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 213 यूनिट रक्तदान किया, जो थैलेसीमिया सहित अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

 

रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार पारख तथा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश धाकड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस नेता विक्रम सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सीमेंट रोड पर प्रहलाद गुंजल का भव्य स्वागत किया गया। मेघवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। शहर के विभिन्न स्थानों पर भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम संयोजक विजय गौतम ने बताया कि शिविर में एकत्रित 213 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रहलाद गुंजल अपने संघर्षशील व्यक्तित्व, जनसेवा और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण के कारण रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत तिवारी, नगर अध्यक्ष पवन बाबेल, देवेंद्र सिंह, अजीत पारख, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, रमेश मीणा, प्रहलाद बैसला, विजय गौतम, गिरिराज मीणा, सुरेश लूथरा, विक्रम सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन्मदिवस के अवसर पर पूरे दिन रामगंजमंडी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वागत, सम्मान एवं केक काटने के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *