प्रहलाद गुंजल की सभा में उमड़ा जनसैलाब
ग्रामीणों ने लिया भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प
कोटा /बारां जिला परिषद चुनाव – 2021 के तहत पूर्व विधायक श्री प्रहलाद गुंजल ने
ग्राम पंचायत रेलावन, जिला बारां में जिला परिषद् सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सुश्री शिवांगी सिकरवार (वार्ड-24), पंचायत समिति सदस्य श्रीमती इकलेश बैरवा (वार्ड-1), श्री सियाराम मीणा (वार्ड-2), श्रीमती सीमा बैरवा (वार्ड-3), श्रीमती रेणू गोस्वामी (वार्ड-4), श्रीमती प्रियंका पंकज (वार्ड-5) किशनगंज पूर्व विधायक श्री ललित मीणा, बारां पूर्व विधायक श्री रामपाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख बारां श्री नंदलाल सुमन एवं श्रीमती सारिका सिंह,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि श्री मजीद मलिक कमांडो, किशनगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह सहित बारां जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी ,स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुंजल जी ने विशाल जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याक्षियों के लिए वोट मांगे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुंजल जी ने कहाँ की कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। राजस्थान में तीन साल पहले जनता को झूठे सब्जबाग दिखा बनी कांग्रेस सरकार को लेकर प्रदेशवासियों में काफी गुस्सा हैं। 2023 में तो सरकार को उखाड़ फेंकने को जनता आतुर हैं ही परन्तु हाल ही में हो रहे जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के चुनावो में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का मन जनता बना चुकी हैं। गुंजल जी ने कहाँ एक और तो राज्य की कांग्रेस सरकार देश में सबसे महंगा पेट्रोल, डीजल व सबसे महंगी बिजली दे रही हैं वही दूसरी ओर कांग्रेस महँगाई को लेकर देश भर में नोटंकी कर रही हैं। कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को प्रदेश की जनता समझ चुकी हैं। जनसभा व संपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया।
