गुरुकुल स्कूल धामनोद में मनाया श्री राधा रानी जन्मोत्सव*

Uncategorized धर्म

*गुरुकुल स्कूल धामनोद में मनाया श्री राधा रानी जन्मोत्सव*

*धामनोद//दीपक प्रधान की रिपोर्ट*

 

दिनांक 19 सितंबर 2026, शनिवार को गुरुकुल स्कूल धामनोद में श्री राधा रानी का जन्मोत्सव भक्तिमय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं श्री राधा रानी की आरती से हुआ। आरती के पश्चात सभी बच्चों के लिए प्रसाद की पूर्ण व्यवस्था की गई। इस अवसर पर नर्सरी कक्षा की बालिकाएँ राधा रानी की सुंदर वेशभूषा में आईं और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं LKG ट्यूलिप की बालिकाओं ने भी सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे रंजना चौहान मैम एवं दीपिका मैम ने तैयार करवाया था।

बच्चों ने ग्राउंड में श्री गणेश जी की आकर्षक आकृति बनाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डायरेक्टर ध्वज भंडारी जी भी सम्मिलित हुए। संपूर्ण कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर श्रीमती शिखा शुक्ला के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *