सुकेत रोड़ सीमेंट रोड चौराहा आज से चौड़ा दिखेगा
रामगंजमंडी
कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर नगर पालिका रामगंजमंडी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत नगरपालिका ने सुकेत रोड़ सीमेंट रोड चौराहे पर करीब 60 साल से लगे जर्जर बिजली पोल को हटाया। यह पोल जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था।
पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल ने बताया कि इससे जाम और दुर्घटनाओं से आमजन को खतरा बना रहता था पोल के हटने से आमजन को निजात मिलेगी। अभियान के दौरान बीच रोड़ पर लगे लोहे के बिजली के पोल को भी हटाया गया।और चाय की।थड़ी को हटाकर बाजारों ओर चौराहों को चौड़ा किया यह कार्रवाई शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए की गई है।
कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर जी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।


अभियान में यह रहे मौजूद
नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल, बिजली विभाग के सहायक अभियंता ज्वाला वर्मा, पुलिस निरीक्षक संदीप शर्मा, भाजपा नगर मंत्री महेश नामदेव पूर्व पार्षद पंकज पारेता, पूर्व पार्षद कमल पारेता अनिल पोरवाल, भाजपा नेता सूरजमल बेरवा, पार्षद शिवराज मीणा राधेश्याम अहीर और नगर पालिका के कनिष्क अभियंता हिमांशु अग्रवाल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।


