दरा घाटी में बड़ा हादसाः अंडरपास निर्माण के दौरान मिट्टी धंसी, रेलवे के दो अधिकारियों की मौत

राज्य

दरा घाटी में बड़ा हादसाः अंडरपास निर्माण के दौरान मिट्टी धंसी, रेलवे के दो अधिकारियों की मौत

दरा / कोटा।

कोटा जिले की दरा घाटी में चल रहे रेलवे अंडरपास (RUB) निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। दरा नाल क्षेत्र में निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे के दो अधिकारी CPWI पंकज कुमार और JE प्रभाव सिंह अचानक मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप फैल गया

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मोड़क थाना पुलिस, कनवास थाना पुलिस, चेचट तहसीलदार जगदीश सिंह झाड़ा सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मिट्टी हटाकर दोनों अधिकारियों को बाहर निकाला गया।

हादसे में एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे अधिकारी को गंभीर हालत में एम्बुलेंस से कोटा रेफर किया गया,

जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी अचानक भरभराकर ढह गई।

Promotional poster for a snack shop with bold red Hindi headline, yellow circular design, a breakfast greeting, and trays of mixed fried snacks on the right.Promotional collage advertising astrological advice, featuring a woman's portrait on the left, a decorative lit diya with rose petals on the right, and bold text including the phone number 6377240323.

घटना के बाद प्रशासन और रेलवे विभाग में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *