10 लक्षण धर्म का प्रथम दिन — उत्तम क्षमा धर्म पर विशेष शांति धारा एवं अभिषेक कार्यक्रम 🙏

धर्म

🙏 10 लक्षण धर्म का प्रथम दिन — उत्तम क्षमा धर्म पर विशेष शांति धारा एवं अभिषेक कार्यक्रम 🙏

नौगामा, 16 सितंबर 2026।

सुरेश चंद्र गांधी, जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट

नौगामा में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म के पावन अवसर पर आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांति धारा एवं अभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया।

 

अभिषेक के पश्चात आदिनाथ मंदिर से श्रीजी को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में पंडाल में लाकर विराजमान किया गया। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य गांधी दीपेश कुमार एवं दिनेश को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया, जिसका सौभाग्य महावीर ट्रेडर्स को प्राप्त हुआ।

भोपाल के प्रसिद्ध गीतकार राजेंद्र जैन सांगानेर, संस्थान से पधारे अभिषेक शास्त्री एवं विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी, तथा दृष्टि दीदी एवं वीना दीदी के सानिध्य में बड़े ही भक्तिभाव से कार्यक्रम संपन्न हुआ। वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के बीच उत्तम क्षमा धर्म के अर्घ्य समर्पित किए गए। साथ ही देव-शास्त्र-गुरु पूजन एवं सरस्वती पूजन के अर्घ्य भी चढ़ाए गए।

दोपहर में तत्त्वार्थ सूत्र पर आधारित जैन भूगोल विषय पर मंगल प्रवचन आयोजित किया गया। शाम को आचार्य भक्ति एवं महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती करने का प्रथम सौभाग्य पिंडारमिया राजेश कुमार को प्राप्त हुआ।

इसके पश्चात भैया जी द्वारा प्रतिक्रमण एवं उत्तम क्षमा धर्म पर मंगल प्रवचन किया गया। प्रवचन के बाद प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा महाभारत नाटिका का भावपूर्ण मंचन मनीषा नानावटी के सानिध्य में किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली, नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *