रामगंजमंडी नगर वासियों द्वारा आचार्य श्री के आहार होने के बाद व्रती प्रतिभा मंडल की बहनों को शुद्धि पूर्वक कराया गया स्नेह भोज
रामगंजमंडी
यह बहुत ही हर्षदायक सूचना राजस्थान वासियों के लिए रही की आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की दीक्षा राजस्थान के अजमेर नगर में हुई और उनके 56 वे दीक्षा दिवस की बेला पर मंगल आहार का पुण्य लाभ राजस्थान वासियों को ही मिला ।
उससे भी अधिक हर्ष की बात यह रही कि 56वे दीक्षा दिवस पर मंगल आहारचर्या व चरण वंदना का लाभ अपने रामगंजमंडी नगर की गौरव रीना दीदी एवं धर्मनिष्ट श्रावक परिवार श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार रेखा पूजा जैन बाबरिया परिवार दोतड़ा वाला परिवार को प्राप्त हुआ। इन्होंने 15 दिन से अधिक रहकर लगभग 1000 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ चंद्र गिरी तीर्थ पर रहकर धर्म आराधना के साथ चौका लगाया ।

इसी के फलस्वरूप उन्हें आचार्य श्री के मंगल आहार का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ । वह भी दीक्षा दिवस के अवसर पर । इसी के साथ उन्हें दीक्षा दिवस के अवसर आचार्यश्री को शास्त्रभेंट एवं सामूहिक पूजन में अर्घ चढ़ाने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ । इसी से हर्षित होकर इन्होंने प्रतिभा मंडल की व्रती बहनों को स्नेह भोज कराने का पुण्य अवसर प्राप्त किया । यह बहनें त्याग संयम की ओर अग्रसर कदम बढ़ा रही हैं और अनेक बालिकाओं को लौकिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा दे रही हैं । इन्हीं बहनों में से भविष्य में हो सकता है आर्यिका माताजी बने। इनके अनंत पुण्य की जितनी अनुमोदना की जाए कम होगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
