लोग अहिंसा को समझ नहीं पा रहे सुधासागर महाराज जिनवाणी चैनल के वाईस प्रेसीडेंट सतपाल सिंह की शंका का समाधान
आगरा
निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज का जिनवाणी चैनल पर आगमन हुआ जहा पूरे चैनल ने उनकी आगवानी मे पलक पावडे बिछा दिए
वही पर पूज्य श्री का शंका समाधान कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ इस अवसर पर जिनवाणी चैनल के वाईस प्रेसीडेंट सतपाल सिंह ने आज के वर्तमान की दशा पर एक शंका रखी जिसमे उन्होने कहा आज गिरनार वह अन्य जैन तीर्थो क्षेत्र पर हमले हो रहे है इस पर जैन समाज को दबंग क्यों नहीं होना चाहिए।


इसका समाधान करते हुए महाराज श्री ने कहा लोग अहिंसा को समझ नहीं पा रहे है महापुरुषो ने बताया की अहिंसा अर्थ यह नहीं है की हम धर्म को मिटते हुए देखे।


राष्ट्रपति पूर्ण अहिंसक बनाया गया देश का लेकिन उसके बॉडीगार्ड को अहिंसक नहीं बनाया गया राष्ट्रपति को कहा गया तुम किसी को मारने का साधन नहीं रख सकोगे राष्ट्रपति बन्दुक आदि चाकू नहीं रख सकता क्योकि वह राष्ट्रपति है लेकिन उस राष्ट्रपति की रक्षा के लिए कितनी बंदूके रखी जाती है बस इसी का नाम अहिंसा धर्म

धर्म अहिंसक है लेकिन उसकी रक्षा के लिए कितनी भी बंदूके उठाना पडे तो भी वह अहिंसा ही कहलाती है यही सूत्र था जैनी क्षत्रिय थे अहिंसा की रक्षा हिंसा से करता है
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

