कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों को कपड़े व कंबल बांटे

धर्म

कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों को कपड़े व कंबल बांटे

रामगंजमंडी
बुधवार की सुबह कड़कड़ाती ठंड में जैन श्वेतांबर समाज के द्वारा शहीद पन्नालाल चौराहा पर गरीबों और जरूरतमंदों को कपड़े व कंबल बांटने का कार्य हुआ।

 

 

 

 

जानकारी देते हुए जैन श्वेतांबर समाज अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि 1 माह पूर्व जैन समाज के आचार्य जिन मणिप्रभ सागर सूरीश्वर श्री जी ने खरतरगच्छ युवा परिषद वह महिला परिषद का गठन किया था। बुधवार को दोनों परिषद के सदस्यों ने कपड़े एवं कंबल बांटने का कार्य किया। पन्नालाल चौराहा पर 2 घंटे कंबल और वस्त्र वितरित करने के बाद जैन समाज के लोग शहर की कच्ची बस्तियों में कंबल व वस्त्र बांटने गये।

 

वस्त्र और कंबल बांटने में खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष वीणा बाफना, सचिव पूर्व पार्षद साक्षी पारख , शिल्पा रांका, सोनिया गांधी, मधु डांगी, सारिका पारख़ के साथ खरतरगच्छ युवा परिषद अध्यक्ष रवि बाफना, सचिव प्रदीप चतर, कोषाध्यक्ष सुनील गोखरू, सदस्य अभय बोहरा, सौरभ तिल्लानी, विकास बाफना, ऋषभ बाफना, मोहित छाजेड़, विनोद डोसी, अक्षत डांगी, प्रखर चतर, तनम्य डोसी, विनय डांगी के साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजीत पारख, और चतुर्मास कमेटी के संयोजक रहे सुभाष बाफना का योगदान रहा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *