श्रेयांश नाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण, लाडू चढ़ाकर मनाया गया**

धर्म

*श्रेयांश नाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण, लाडू चढ़ाकर मनाया गया**

धामनोद//,

*रक्षा बंधन पर्व मनाया,श्रेयांश दिगंबर जैन समाज के 11 वे तीर्थंकर भगवान श्री श्रेयांश नाथ जी का आज श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को निर्वाण की प्राप्ति हुई थी और सम्मेद शिखर क्षेत्र से योग निरोध कर के कई कोड़ा कौड़ी मुनियों के संग मोक्ष प्राप्त किया था, इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज धामनोद समाजजनों के सानिध्य में प्रातः भगवान के अभिषेक और शांतिधारा नित्य नियम की पूजन संपन्न हुई और 1008 भगवान श्रेयांश नाथ के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण कांड की सुमधुर वाणी से बड़ी भक्ति भाव और उल्लास के साथ एवं भगवान का निर्वाण लाडू भी चढ़ाया गया। साथ ही जैन धर्म में रक्षाबंधन के पर्व का क्या महत्व है और क्यों मनाया जाता है भी बताया, समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान ने बताया कि हस्तिनापुर नगरी में मुनि विष्णु कुमार ने अकम्पनाचार्य और 700 मुनियों पर आए उपसर्ग को अपनी विक्रिया रिद्धि से दूर किया और उन्हें जलने से बचाया ,और बताया कि कैसे राजा बलि के मंत्रियों द्वारा षडयंत्र कर जलाने का प्रयास किया तब विष्णु कुमार मुनि को अपनी ऋद्धि बल से ज्ञात हुआ और उन्होंने अपनी तप बल की शक्ति से छोटे वामन का रूप धर कर तीन पद जमीन मांगी और उन्होंने अपना विशाल रूप कर के एक कदम सुमेरु पर्वत पर ,दूूसरा कदम मानुषोत्तर पर्वत पर और जब तीसरा कदम रखने की जगह नहीं मिली तो राजा बलि ने अपने पीठ पर रखने को बोला और वो कांप उठा और उसमें क्षमा माँगी और इस प्रकार विष्णु कुमार मुनि ने 700 मुनियों पर आए उपसर्ग से रक्षा की तथा देवताओं ने क्षमा मांगी राजा बलि ने माफी मांगी तब से ये रक्षा का त्यौहार धर्म की मुनियों रक्षार्थ रक्षा बंधन के रूप में मनाया जाता है ।

 

 

 

जैन मुनियों को इस दिन आहार में खीर का आहार दिया जाता है ।

समाज द्वारा सामूहिक रक्षा बंधन भी मनाया गया। इस दौरान श्रावक श्राविकाएं इंद्र सहित सभी उपस्थित थे मंदिर में अभिषेक की दूसरी टीम ने भी महोत्सव मनाया प्राचीन मंदिर धामनोद के समीप बिखरोंन जैन मंदिर में भी मनाया गया यह जानकारी मीडिया प्रभारी यश जैन समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान व साहसचीव अजय जैन ने दी हे आज मंदिर जी में पुरुष महिलाओं में काफी उत्साह भक्ति में थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *