कुंडलपुर महामहोत्सव

धर्म

सबको मिलकर अच्छे से महोत्सव को मनाना हैं,
आने-जाने वालों को कोई परेशानी नहीं हो, दमोह का नाम देश में अच्छी पहचान बनाये-कलेक्टर श्री चैतन्य
कोविड प्रोटोकाल का पालन करने किया आग्रह
दमोह : 12 फरवरी 2022
हम सबको मिलकर अच्छे से महोत्सव को मनाना हैं, आने-जाने वालों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए, दमोह का नाम देश में अच्छी पहचान बनाये इस आशय के विचार आज कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी कुंडलपुर महोत्सव सबंधी आयोजित बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कुंडलपुर महोत्सव 16 फरवरी से 23 फरवरी तक होगा, जितनी भी अभी तक व्यवस्था की गई हैं और आगे जितनी भी व्यवस्था करना है सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री जंयत कुमार मलैया, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार, वनमण्डल अधिकारी एमएस उईके, एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ एवं कुंडलपुर समिति के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री चेतन्य ने कहा सभी विभागों को समन्वय से कार्य करना, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इस बात का ध्यान रखा जाये।
उन्होंने कहा लाइजनिंग एवं एग्जीक्यूटिव ऑफिसर दोनों के बीच में जानकारी को शेयर किया जाएगा।सबको मिलकर अच्छे से महोत्सव को मनाना हैं, यही प्रयास किया जाएगा।


कलेक्टर ने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कोविड के केस दमोह में अभी भी आ रहे हैं, सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए इसमें शामिल हो। साथ ही जो लोग बाहर से आ रहे हैं वे भी कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें, कहीं पर भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन ना हो।
इस अवसर पर पीएचई, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, वन विभाग, पीडब्लूडी, एमपीआरडीसी सहित अन्य विभागो से विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *