🙏 *रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया एवं भगवान श्रेयांश नाथ , के मोक्ष कल्याण का निर्वाण लाडू चढ़ाया*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट 28 अगस्त 2026 नौगामा—-
– रक्षाबंधन एवं भगवान श्रेयांश नाथ के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष में आज 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर, नसिया जी, मैं विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य पंचोली गीतांश विपुल कृतिका सुमित गांधी सुभाली विमल पंचोरी को प्राप्त हुआ इस अवसर पर आज भगवान श्रेयांश नाथ का मोक्ष कल्याण के उपलक्ष में बड़े भक्ति भाव से भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य आदर्श सुभाष चंद्र महिला मंडल दिनेश कांतिलाल गांधी को प्राप्त हुआ इस अवसर पर आज बड़े भक्ति भाव से मंदिर की में महिला मंडल द्वारा रक्षाबंधन एवं श्रेयांशनाथ की पूजन की गई सभी धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा मंदिर जी से दान राशि भेंट कर रक्षा सूत्र प्राप्त किये, इस अवसर पर वीणा दीदी ने बताया कि इस रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उन अकम्पना आचार्य सहित 700 मुनियो प्र उपसर्ग का निवारण हुआ था एवं मुनियों की रक्षा हुई थी उसी के उपलक्ष में आज हम बड़े भक्ति भाव से रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं शाम को मंदिर की में 48 दीप विधान के 48 दीप प्रज्वलित किए गए एवं भक्ति संगीत का कार्यक्रम रखा गया तो जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई
