गणिनीआर्यिका 105 विशिष्टमती माताजी का हुआ मंगल मय आगमन

पिड़ावा
परम पूज्य गणिनी गौरव भारत गौरव आर्यिका 105 विशुद्ध मती माताजी की परम प्रभावक शिष्या परम पूज्या गणिनी आर्यिका 105 विशिष्ट मति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश बड़े ही धुमधाम के साथ पिड़ावा में हुआ।
समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया की गणिनी माताजी रामगंजमंडी,भवानीमण्डी,सुनेल,ड़ोला होते हुये शनिवार को शाम 5 बजे पिड़ावा नगरी में मंगल प्रवेश हुआ। माता जी नयापुरा,खाण्डुपुरा, होती हुई श्री सांवरिया पारसनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर पहुंची। जहां पर रविवार को माताजी के सानिध्य में सागर के पं.नन्हे भया शास्त्री व पं.राजकुमार जैन भैया, धनसिंह जैन के कुशल नेतृत्व में सांवरिया बाबा की वेदी का
नवीनीकरण के लिए भगवान को अस्थाई वेदी की शुद्वि के बाद भगवान को विराजमान किया जाएगा। अभिषेक ,शान्तिधारा, नित्य नियम की पूजन,विधान की पूजन के बाद माताजी के मंगल प्रवचन होगें माताजी का आहारचर्या के बाद मंगल विहार
पिड़ावा से सुसनेर की और होगा। वही माताजी के पद विहार मे सुरेश गुरू,सचिन जैन,निलेशजैन,त्रिलोक सिहं,लोकेश जैन ,अर्पित जैन, श्री मति पिंकी जैन, श्री मति बबली जैन आदि श्रावक ,श्राविकाये सम्मलित रही।
आपको बता दे पूज्य माताजी संघ का मंगल विहार गोम्मटेश बाहुबली जी वन्दना हेतु हो रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
