रामगंजमंडी के भूपेंद्र जैन को राजस्थान का प्रतिष्ठित सम्मान, बने ‘Best Mimicry & Character Artist of Rajasthan’

राज्य

रामगंजमंडी के भूपेंद्र जैन को राजस्थान का प्रतिष्ठित सम्मान, बने ‘Best Mimicry & Character Artist of Rajasthan’

रामगंजमंडी।

प्रतिभा, मेहनत और निरंतर लगन के दम पर रामगंजमंडी का नाम राजस्थान के कला जगत में रोशन करने वाले एंकर एवं मिमिक्री-कैरेक्टर आर्टिस्ट भूपेंद्र जैन ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें WIVA 2026 (Wedding Industry & Vendors Awards) में “Best Mimicry & Character Artist of Rajasthan” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

जयपुर स्थित Bambusa Sunrise Resort में 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित WIVA 2026 समारोह में देशभर से वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों, प्रोफेशनल्स और विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस भव्य आयोजन में राजस्थान की मिमिक्री एवं कैरेक्टर आर्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भूपेंद्र जैन को यह सम्मान प्रदान किया गया।

10 वर्षों से मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय

भूपेंद्र जैन पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से इवेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान वे 1500 से अधिक सोशल एवं वेडिंग इवेंट्स में अपनी शानदार एंकरिंग, मिमिक्री और विभिन्न कैरेक्टर के जरिए लोगों का मनोरंजन कर चुके हैं। उनकी प्रस्तुति में अभिनय, हास्य और संवाद अदायगी का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

अपनी अलग शैली और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के चलते उन्होंने इवेंट इंडस्ट्री में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। अब राजस्थान स्तर पर मिला यह सम्मान उनकी इसी प्रतिभा और लंबे अनुभव की बड़ी पहचान माना जा रहा है।

सम्मान को बताया रामगंजमंडी के लोगों के प्यार का परिणाम

सम्मान प्राप्त करने के बाद भूपेंद्र जैन ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि रामगंजमंडी के लोगों, परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्यार एवं समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने तथा अपनी कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करेगा।

भूपेंद्र जैन की इस उपलब्धि पर रामगंजमंडी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। राजस्थान स्तर के प्रतिष्ठित मंच पर रामगंजमंडी की प्रतिभा को मिला यह सम्मान निश्चित रूप से पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी की रिपोर्ट
मो. 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *