पूर्व पदाधिकारीओं का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सागर/-महिला जैन मिलन नगर शाखा सागर क्षेत्र क्रमांक 10
महिला जैन मिलन नगर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह एवं पूर्व पदाधिकारीओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम उदासीन आश्रम सागर से संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेन्द्र जी क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया जी ने किया।एवं महावीर प्रार्थना कर वातावरण को मंगलमय बनाया औरमंगलाचरण के द्वतीय चरण में वीरांगना पिंकी जैन ने सुन्दर से भजन के द्वारा मंगलाचरण किया। पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया एवं हमें कैसे कार्य करना है उसके बारे में जानकारी दी पश्चात नवीन कार्यकारिणी एवं सदस्यों को क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया जी ने शपथ दिलाई।
जिसमें राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन,क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय शक्कर,क्षेत्रीय चेयरपर्सन अति वीरांगना मंजू सतभैया , क्षेत्रीय प्रचार मंत्री मनीष जैन विद्यार्थी,राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य शशि सतभैया,क्षेत्रीय संयोजिका हिमांशी जैन एवं अन्य शाखाओ के अध्यक्ष /मंत्री उपस्थित रहें।
सभी ने नवीन पदाधिकारियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी
नवीन कार्यकारिणी के रूप में शाखा की अध्यक्ष वीरांगना पिंकी जैन मंत्री सारिका जैन कोषाध्यक्ष प्रभा जैन एवं प्रचार मंत्री दिव्या जैन को बनाया गया।
पश्चात सभी जो पूर्व पदाधिकारी थे उनका शील्ड देकर सम्मान किया गया और शाखा की सभी सदस्य बहनों का सम्मान किया एवं महावीर जयंती पर चंदन वाला झांकी बनाई गई जिसमें जिन बच्चों ने भाग लिया था उनको भी शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम में हमारी शाखा की नीतू, संजना, अर्चना ,प्रतीक्षा ,सुनीता, विनीता, खुशबू आदि समस्त बहनें उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन वीरांगना पिंकी जैन ने किया और पंच परमेष्ठी स्तुति से कार्यक्रम का समापन किया गया
मनीष जैन विद्यार्थी सागर
