160 किलो वजन उठाकर आकाश लोहार ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

खेल

160 किलो वजन उठाकर आकाश लोहार ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

 

रामगंजमंडी लौटे चैंपियन का स्टेशन से शहर तक जोरदार स्वागत, युवाओं ने दी बधाइयां

 

रामगंजमंडी।

मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर रामगंजमंडी के युवा खिलाड़ी आकाश लोहार पुत्र श्री रामप्रसाद लोहार ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में 160 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आकाश की इस उपलब्धि से रामगंजमंडी का गौरव बढ़ा है।

 

 

राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने के बाद आकाश लोहार के सोमवार सुबह ट्रेन से रामगंजमंडी पहुंचते ही रेलवे स्टेशन पर जश्न का माहौल बन गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और गणमान्य नागरिक स्टेशन पहुंचे। फूल-मालाओं से आकाश का स्वागत कर उन्हें मिठाई खिलाई गई और जीत की बधाइयां दी गईं।

 

स्टेशन से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला स्टेशन चौराहा, अंबेडकर चौराहा सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर भी जारी रहा। जगह-जगह नागरिकों ने युवा चैंपियन का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान भारत माता की जय और आकाश लोहार के समर्थन में जयकारों से माहौल गूंज उठा।

 

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने दी बधाई

निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल एवं फौजी लड्डू बैंसला ने आकाश की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पूरे रामगंजमंडी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आकाश को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

स्वागत में उमड़े शहरवासी

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल, प्रताप गुर्जर, नरेश गुर्जर, टीनू गुर्जर, बाबू बैंसला, कमल लोहार, राजाराम लोहार, रमेश लोहार, माधवलाल लोहार, अमर सिंह लोहार, हरि सिंह लोहार, शेर सिंह, कमल ईश्वर सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

 

युवा प्रतिभा के लिए बना प्रेरणास्रोत

 

आकाश लोहार की सफलता सिर्फ एक स्वर्ण पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रामगंजमंडी की खेल प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा भी है। 160 किलो वजन उठाकर राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आकाश ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

 

रामगंजमंडी का यह युवा चैंपियन अब आने वाली प्रतियोगिताओं में और बड़ी सफलता की उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रहा है।

एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *