स्वर्ण पदक विजेता गोरांशी का अशोकनगर से गहरा नाता
अशोकनगर |
5 मई को भोपाल की एक मूकबधिर बालिका ने ब्राजील में चल रहे डेफ ओलंपिक 2022 में बैडमिंटन का स्वर्ण पदक हासिल किया । बालिका गौरांशी शर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं खेलमंत्री मध्यप्रदेश सरकार यशोधरा राजे सिंधिया ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आपको बता दे बालिका गौरांशी का गहरा नाता अशोकनगर से भी है। गौरांशी के परदादा स्व. बाबूलाल शर्मा शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी मे से थे। वह लंबे समय तक अशोकनगर हनुमान मंदिर धर्मशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी रहे। जानकारी अनुसार कुछ वर्ष पूर्व गौरांशी के दादा प्रमोद कुमार शर्मा कोटा स्टोन के व्यापार के सिलसिले में राजस्थान के रामगंज मंडी शहर आगए थे। जहां वह कुशल व्यवसायी के रूप मे जाने जाते है। गौरांशी के पिता गौरव शर्मा भोपाल में निवास रत हैं।
विशेष बात
विशेष बात है कि गोरांशी के पिता गौरव एवं उनकी माँ गौरांशी जैसे मूकबधिर हैं। शहर में उनके रिश्तेदार भाजपा नेता धर्मेंद्र चौधरी जानकारी सांझा करते हुए बताते हैं कि गौरव को शिक्षा अध्यन में दिक्कत की वजह से उन्हें भोपाल रहना पड़ा। गौरव की मां श्रीमति हेमलता शर्मा रामगंज मंडी की नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जानकारी देते हुए श्री यशवंत चौधरी चिंटू ने कहा कि अभी व्यस्तता की वजह से गौरांशी का अशोकनगर आगमन का कार्यक्रम नहीं बन पाया है। जब भी वह अशोकनगर आएगी तो उनका समाजजनों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
दैनिक भास्कर से संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
