धामनोद में राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब* *धामनोद। // से दीपक प्रधान की रिपोर्ट

राज्य

*धामनोद में राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब*
*धामनोद। // से दीपक प्रधान की रिपोर्ट

**भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद गजेंद्र सिंह पटेल का गुरुवार को पहली बार धामनोद नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा धामनोद मंडल द्वारा महेश्वर चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश माहेश्वरी ने जानकारी में बताया कि
गजेंद्र सिंह पटेल के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा के नेतृत्व में महिला शक्ति ने बड़ी फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर एवं पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मंच पर पुष्पमालाओं से स्वागत के साथ पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ पधारे धार जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष चंचल पाटीदार एवं प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल का भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

 

 

स्वागत समारोह में धामनोद नगर के भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय महामंत्री के प्रथम नगर आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सुरमा सोलंकी, जगदीश मुवेल, विनोद शर्मा, महादेव धनगर, प्रकाश बघेल, निलेश माहेश्वरी, रामलाल यादव, संगीता यादव, पुरुषोत्तम तायल, प्रमोद केडिया, अनिल खजांची, सीमा विष्णु पाटीदार, विष्णु कर्मा, सुनयना कर्मा, देवकन्या मुकाती, जितेंद्र सोलंकी, कृष्णा डाबर, महेश लड्ढा, राजेंद्र सेन, राधा पाटीदार, वर्षा शुक्ला, दिनेश शर्मा, सतीश चौधरी, पूरण सिंह ओसारी, शिव पटेल, शांतिलाल मुकाती, सुनील पाटीदार, नरेंद्र पटेल, जगदीश सराफ, मनोरमा कुशवाह, पूजा मुकाती, नरेंद्र शिंदे, सुरेश पाटीदार, कृष्णा पटेल, डालूराम कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत के दौरान पूरा महेश्वर चौराहा भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, ढोल-नगाड़ों और जयघोष से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *