🪔 गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने जरूरतमंदों के साथ मनाई खुशियों की दिवाली 🪔
धामनोद। दीपावली के पावन पर्व पर गुरुकुल स्कूल, धामनोद के विद्यार्थियों ने सेवा और सहयोग की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। विद्यालय के कक्षा 5 वीं के बच्चों ने आस पास की बस्तियों में जाकर जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बीच पुराने लेकिन उपयोगी कपड़े, पानी की बोतलें तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ना और उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करना था। बच्चों ने अपनी ओर से सहयोग करके यह प्रयास किया कि हर परिवार की दीपावली खुशियों और मुस्कान से रोशन हो सके।
इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों के प्रति सहानुभूति जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को आत्मसात किया।
गुरुकुल स्कूल का यह प्रयास संदेश देता है कि दीपावली की असली खुशी केवल स्वयं रोशनी करने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने में है।
आइए, खुशियाँ बाँटें और हर चेहरे पर मुस्कान लाएँ। 🪔
