रामगंजमडी नगर के रमन आचार्य को कला रत्न पुरुस्कार से हुए सम्मानित

राज्य

रामगंजमडी नगर के रमन आचार्य को कला रत्न पुरुस्कार से हुए सम्मानित
रामगंजमडी
नगर के खेराबाद कस्बे के विष्णु आचार्य के पुत्र रमण आचार्य ने अपनी बांसुरी वादन से अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। व अनेक स्पर्धाओं में भी भाग लेकर उन्होंने कही पुरस्कार हासिल किए है।वही जयपुर में राजीव गाँधी यूथ एक्सीलेंस सेंटर के शिलान्यास की बेला में युवा आवास में रमण आचार्य को बाँसुरी वादन के कला रत्न पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया यह पुरुस्कार उन्हें राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की गोरवमयी मौजूदगी में राजस्थान सरकार के खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चाँदना एवम राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष श्री सीताराम लांबा के कर कमलों से प्रदान किया गया। खचाखच भरे इस परिसर में जब रमण ने अपनी बांसुरी का वादन किया तो सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही जमकर तालिया बटोरी।

पुर्व में रमण ने जनवरी माह में राज्य स्तर पर अपनी बाँसुरी वादन से प्रथम स्थान पाया था। अब कला के क्षेत्र में भी रामगंजमडी नगर अपना एक स्थान बना रहा है।


अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *