निमाड़ स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सम्पन्न *

राज्य

*निमाड़ स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सम्पन्न *

* *धामनोद। धार।से दीपक प्रधान की रिपोर्ट**

भारत विकास परिषद द्वारा निमाड़ कैम्ब्रिज स्कूल में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मनोज नाहर ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर रामेश्वर जी पवार, प्राचार्य महोदय, स्कूल स्टॉफ, और परिषद के नरेन्द्र भट्ट, महेश सेन, एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

परिषद के भुवानीराम वर्मा ने भारत विकास परिषद की जानकारी दी । कार्यक्रम में दो विद्यार्थियों एवं दो श्रेष्ठ शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन विजय नामदेव ने किया।

 

देवकरण पाटीदार ने गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन की जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *