बोराव सरपंच अनुराग जैन ने पर्यूषण महापर्व एवम अन्य उत्सवों को ध्यान रखते हुए मासाहार व पशु वध गृह की दुकानों को बंद रखने का किया आदेश जारी
बोराव
दिनांक 19 सितंबर 2023 से 28 सितंबर 2023 तक पर्यूषण
महापर्व एवम अन्य उत्सवों को ध्यान में रखते हुए मासाहार एवं पशु वध गृह की दुकानों को बंद रखने का किया आदेश बोराव के सरपंच अनुराग जैन ने आदेश जारी किए।
उनके इस कदम को जीव दया परोपकार के क्षेत्र के साथ धार्मिक क्षेत्र से सराहनीय कदम के रूप में जाना जा रहा है। श्री जैन ने आदेश जारी करते हुए अपने पत्र में लिखा है कि जैन धर्म के पर्युषण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत बोराव में पशु वध गृह एवं मांस मछली की दुकान बंद रहेगी।

उन्होंने इस पत्र में लिखा है की जैन संप्रदाय एवं हिंदू संप्रदाय के प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कि गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, तेजा दशमी, झलझूलनी ग्यारस, अनंत चतुर्दशी एवं पर्युषण महापर्व जैन संप्रदाय एवं हिंदू संप्रदाय के के लिए तप, त्याग, एवं तपस्या , आराधना एवं साधना का पर्व माना जाता है। इस दौरान अहिंसा, करुणा एवं मैत्री का विशेष संदेश प्रचारित किया जाता है।

अतः अहिंसा एवं जीवदया की भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए सभी को सूचित आदेश जारी किया है कि 19 सितंबर 2023 से 28 सितंबर 2023 तक चलाई जा रही ग्राम पंचायत क्षेत्र की मांसाहार एवं पशु वध गृह की सभी दुकान को बंद रखा जाए।

एक पत्र में सख्त आदेश लिखा है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर इसके जिम्मेदार स्वयं होंगे। इस आदेश की प्रतिलिपि ग्राम पंचायत द्वारा उपखंड अधिकारी महोदय रावतभाटा, थाना अधिकारी महोदय पुलिस थाना भैंसरोडगढ़ को भेजी गई है।


श्री जैन के इस कदम को जीव दया परोपकार के क्षेत्र में एक अनुकरणीय कदम माना जा रहा है। जिसकी सराहना संपूर्ण भारतवर्ष में हो रही है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
