महिला परिषद ने की गोद भराई
रामगंजमंडी
भारत विकास महिला परिषद रामगंजमंडी द्वारा 23-1-2025 को भारत विकास परिषद अस्पताल के स्व.चौकीदार की बेटी नंदिनी की गोद भराई की गई. नंदनी की शादी 2 वर्ष पूर्व ग्राम निमोदा (जिला-राजगढ़) में अंकित योगी के साथ हुई है!

भारत विकास महिला परिषद द्वारा शादी में भी सम्पूर्ण सहयोग किया था एवं इस समय वह गर्भवती है,उसकी गोद भराई की रस्म भी भारत विकास महिला परिषद द्वारा की गई. जिसमे
काजू,दाख,बादाम,खोपरा,गोंद, अजवाइन,घी व जापे में काम आने वाली सभी सामग्री प्रदान की और साथ ही उनको चुनरी ओढ़ा करके बिंदी,मेहंदी चूड़ा व सुहाग की सभी वस्तुएं महिला परिषद द्वारा दी गई।

महिला परिषद की रेखा सोनी व पूर्वी पतीरा ने बताया कि माला
अग्रवाल, मंजू नागर,कुसुम कीमती, चंदा जैन, राजेश जैन,अनीता शर्मा


,मधु संघवी, आशा सतीजा शकुंतला गुप्ता,अनीता जैन,पुष्पा संघवी,संतोष डपकरा ने कार्यक्रम भारत विकास अस्पताल में संपन्न करवाया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
