*इंटरनेशनल नर्सेज डे पर ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सम्मान*
रामगंजमंडी
दिनांक 11/05/2024 को रामगजमंडी स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर की ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा गर्वनमेंट हॉस्पिटल रामगजमंडी के नर्सिंग स्टाफ को उनकी अथक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। शनिवार को रामगंजमंडी ब्रह्माकुमारी केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शीतल, ब्रह्माकुमारी जागृति व ब्रह्माकुमारी हर्षिता रामगजमंडी के हाउसिंग बोर्ड स्थित गवर्मेंट हॉस्पिटल में पहुंचे और वहां के सम्पूर्ण नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित करने हेतु एक छोटे सा कार्यक्रम रखा गया
जिसमें डॉक्टर प्रमोद स्नेही (वरिष्ठ चिकित्सा प्रभारी), डॉक्टर गोविंद यादव, डॉक्टर भूपेदर ,डॉ. सुनीता और समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स कमलेश अजमेरा, नीरज सरसिया, सज्जिन कुट्टन, इमरान हुसैन, महावीर जी ,प्रकाश जी, चंद्रप्रकाश जी, धनराज

जी, उषा जी, बालकिशन जी, नीरज जी मीना, इमरान खान, कल्पना पचाल, रितु मीना व सहायक कर्मचारी- उतम जी, नरेश जी, सुनील सरसिया आदि शामिल हुए। सर्वप्रथम सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने ब्रह्माकुमारी बहनों का अपने शब्दों द्वारा आभार व्यक्त किया इसके पश्चात डॉ प्रमोद ने पुष्प गुच्छ देकर बहनों का स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए



कमलेश अजमेरा द्वारा नर्सेज डे का महत्व बताया गया।
इसके बाद ब्रह्माकुमारी शीतल ने समस्त नर्सिंग स्टाफ व डॉक्टर्स को राजयोग मेडिटेशन का महत्व बताया और उनकी इन नॉनस्टॉप सेवाओं में आने वाले स्ट्रेस को किस प्रकार वे इस मेडिटेशन के द्वारा दूर कर पाएंगे उसके लिए कुछ टिप्स भी दिए। और साथ ही ये राजयोग मेडिटेशन जोकि बिलकुल निशुल्क है उसे सीखने के लिए सभी स्टाफ को आधा घंटे का समय
निकालने को कहा और ये भी बताया की जैसे आप सभी शरीर का ट्रीटमेंट कर उसकी बीमारी को बाहर करते हैं वैसे ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा इस शरीर को चलाने वाली आत्मा का ट्रीटमेंट किया जाता है और उसके अंदर की बीमारियों को बाहर निकाला जाता है जिससे शरीर भी अपने आप स्वस्थ होने लगता है। इसके पश्चात सभी को ब्रह्माकुमारी जागृति द्वारा संस्था का परिचय दिया गया और ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउंट आबू में हर साल होने वाले मेडिकल विंग के कार्यक्रम में आने हेतु सभी को आमंत्रित किया गया। अंत में सभी नर्सिंग स्टाफ व डॉक्टर्स को ईश्वरीय प्रसाद व सौगात ब्रह्माकुमारी शीतल द्वारा दी गई।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
