वार्ड 30 में कुलवंत राय गुर्जर के नाम की चर्चा तेज, भाजपा से टिकट की मांग—वार्डवासियों में दिख रहा खुला समर्थन
रामगंजमंडी।
रामगंजमंडी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के बीच अब वार्डों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित होने और वार्डों की आरक्षण लॉटरी सामने आने के बाद चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। इसी बीच वार्ड संख्या 30 में भाजपा के संभावित प्रत्याशी के रूप में कुलवंत राय गुर्जर का नाम जोर पकड़ता नजर आ रहा है।
वार्ड 30 को रामगंजमंडी के चर्चित वार्डों में माना जाता है। यहां संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं के बीच कुलवंत राय गुर्जर का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। गुर्जर भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
कुलवंत राय गुर्जर रामगंजमंडी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं, वहीं वर्तमान में आनंद धाम समिति के प्रमुख के रूप में सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। यही कारण है कि वार्ड में उनके समर्थकों का मानना है कि वे स्थानीय समस्याओं और वार्डवासियों की अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से नगर पालिका तक पहुंचा सकते हैं।
अब आगामी चुनाव में एक बार फिर उनका नाम मजबूती से सामने आने के बाद वार्डवासियों की निगाहें भाजपा के निर्णय पर टिकी हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड का प्रतिनिधित्व वार्ड के ही ऐसे व्यक्ति को मिलना चाहिए, जो लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझता हो। समर्थकों के अनुसार कुलवंत राय गुर्जर की व्यवहार-कुशलता, सहज उपलब्धता, सामाजिक सक्रियता और स्पष्ट छवि उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है।
“वार्ड का व्यक्ति ही वार्ड का प्रतिनिधित्व करे”
वार्ड में चल रही चर्चाओं के अनुसार बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं—विभिन्न वर्गों के लोगों में गुर्जर के नाम को लेकर सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है। हालांकि, किसे भाजपा अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी, इसका अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को ही करना है। आपको बता दें की वर्ष 2020 में वार्ड वासियों ने भारतीय जनता पार्टी से वार्ड के व्यक्ति के लिए ही टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने इसकी अनदेखी की जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा था। अभी भी वार्ड में पूर्ण एकजुटता बनी हुई है और मुखर होकर एक ही आवाज उठा रहे हैं कि वार्ड के व्यक्ति को ही टिकट मिले जिसमें प्रमुखता से मुखर होकर कुलवंत गुर्जर का नाम सबसे प्रभावी रूप से आ रहा है
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारतीय जनता पार्टी वार्ड संख्या 30 से कुलवंत राय गुर्जर पर भरोसा जताएगी या किसी अन्य नाम को मौका देगी?
टिकट किसे मिलेगा और चुनावी मैदान में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला तो आने वाला समय करेगा, लेकिन फिलहाल वार्ड संख्या 30 में कुलवंत राय गुर्जर के नाम की चर्चा और उनके समर्थन का दावा चुनावी माहौल को खासा रोचक बना रहा है।
अब सबकी नजर भाजपा की प्रत्याशी घोषणा पर है।
— एक रिपोर्ट





