मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 को रामगंजमंडी में करेंगे आमसभा
रामगंजमंडी
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर 23 तारीख को शाम 5:00 बजे थम जाएगा।
इससे पूर्व एक बार पुनः वर्ष 2008 के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उसी स्थान पर आम सभा करने आ रहे हैं जिस स्थान पर उन्होंने पहले की थी।




पुनः वही इतिहास लोगों की जुबान पर आ रहा है चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था और उसे आम सभा में एक नहीं दो मुख्यमंत्री की आमसभा हुई थी उस सभा को पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया था और बाद में उसे समय की मुख्यमंत्री श्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने संबोधित किया था।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर के द्वारा रामगंजमंडी पहुंचेंगे दोपहर 11.30 बजे अंबेडकर चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन दिलावर के समर्थन में एक आम सभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
