श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर श्योपुर की प्रबंधकारिणी का निर्विरोध निर्वाचित

धर्म

श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर श्योपुर की प्रबंधकारिणी का निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर, ।
प्रतापनगर-श्योपुर, सांगानेर स्थित श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर की द्विवार्षिक प्रबंधकारिणी के चुनाव समाज की एकता, आपसी सद्भाव और समन्वय की मिसाल कायम करते हुए निर्विरोध सम्पन्न हुए। समाज के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति और सौहार्द का परिचय देते हुए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया।

 

 

चुनाव अधिकारी कैलाशचन्द मलैया एवं पर्यवेक्षक डॉ. अरविन्द कुमार जैन ने चुनाव प्रक्रिया को विधिवत सम्पन्न कराया। निर्वाचन के पश्चात नई कार्यकारिणी को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष दिलीपकुमार पाटनी, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, मंत्री नेमीचन्द जैन बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष सतीशकुमार जैन, सांस्कृतिक मंत्री अजयकुमार जैन, संयुक्त मंत्री उत्तमचन्द जैन, भण्डार मंत्री अशोक कुमार जैन, संगठन मंत्री गोविन्द नारायण जैन शामिल हैं।

 

वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में देवेन्द्र कुमार जैन, राजेन्द्रकुमार जैन, दिनेशकुमार जैन बडजात्या, ज्ञानचन्द जैन, प्रवीणकुमार जैन बडजात्या, कमलकुमार जैन एवं गौरव पाटनी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 

चुनाव परिणाम की घोषणा के पश्चात चुनाव अधिकारी कैलाशचन्द मलैया द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने समाज, मंदिर एवं धार्मिक गतिविधियों के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

 

इसके पश्चात समाज के वरिष्ठ महानुभावों अशोक कुमार पापड़ीवाल, राजेश कुमार पाण्डया, जितेन्द्र कुमार धाडूका एवं चेतन निमोडिया सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का तिलक, माला एवं पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

प्रेषक उदयभान जैन जयपुर
मो 9414-06696

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *