राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बागीदौरा के रक्तदान शिविर में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा की सेवा सहभागिता
👏 ।। सबकी सेवा, सबको प्यार ।। 🙏
नौगामा, जिला बांसवाड़ा | सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट
नौगामा—राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बागीदौरा द्वारा विद्या निकेतन परिसर, बागीदौरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 90 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार के रूप में कॉफी, बिस्किट एवं फ्रूट्स वितरित किए गए। साथ ही रक्तदाताओं, युवा कार्यकर्ताओं, संजीवनी ब्लड बैंक तथा राजकीय चिकित्सालय बांसवाड़ा से आए कार्मिकों को जीवन रक्षक किट वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई गई।

महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से सभी रक्तदाताओं का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। शाखा द्वारा 15 अगस्त के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत उपस्थित बंधुओं को तिरंगा झंडा भी वितरित किया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ सभी ने राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना प्रकट की।
इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र बघेल, महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, जितेंद्र पाटीदार पटवारी, हार्दिक सोनी पटवारी एवं संजीवनी ब्लड बैंक प्रभारी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान अत्यंत पुनीत कार्य है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बनेगा।
महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने कहा कि समाज में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। “रक्तदान महादान है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, यह केवल मानव शरीर से प्राप्त होता है। इसलिए स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा
