*शासकीय महाविद्यालय में हरियाली महोत्सव*
धामनोद धार //आज धामनोद के शासकीय महाविद्यालय में हरियाली महोत्सव अभियान में पौधा रोपण किया गया है।
इसके पश्चात मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री दीपक प्रधान ने छात्र, छात्राओं को संबोधित कर अपने संस्थान के सेवा कार्यों का उल्लेख किया।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि टोली के भारतीय बीज बैंक प्रांत प्रमुख कृषिभूषण डा राम पाटीदार द्वारा कल्पवृक्ष, सिंदूर, सेमल,अयोध्या के राजकुल का राजवृक्ष कोविदार एवं बेलपत्र के बीजों का वितरित भी किया एवं अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के बारे में बताया एवं ऊर्जा बचत के छोटे छोटे टिप्स बताए एवं कहा कि हम युवा कैसे पर्यावरण संरक्षण से देश के विकास में अपना सहयोग कर सकते हैं।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नगर संयोजक श्री सुभाष जी बडवाला महाविद्यालय परिवार से प्रिसिपल डाँ वीणा बरडे, डॉ रजीला वास्कले, डॉ आर आर के रावत, प्रो. चन्दर निमाड़ी, प्रो. राजेश वास्केल प्रो. रुपेश वर्मा प्रो. बलराम चौहान डा राथा चौहान सहित छात्र व छात्राएं भी उपस्थित थी
