प्रतिभा सम्मान समारोह में गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार सहभागिता **

राज्य

*प्रतिभा सम्मान समारोह में गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार सहभागिता **

*धामनोद//दीपक प्रधान की रिपोर्ट

आज धार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में गुरुकुल स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को माननीय कलेक्टर महोदय, पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय एवं माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

 

 

विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं सहजता के साथ अपने विचार साझा किए। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं संवाद शैली से माननीय कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय विशेष रूप से प्रभावित हुए और उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना की।

यह अवसर गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।

गुरुकुल स्कूल परिवार को अपने होनहार विद्यार्थियों पर गर्व है। 🇮🇳✨

ज्ञान • संस्कार • प्रतिभा • आत्मविश्वास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *