डकनिया तालाब स्टेशन का नाम बदलने की पहल सर्वप्रथम रामगंज मंडी के वयोवृद्ध स्वर्गीय नेमीचंद सुरलाया एवम कन्हैया लाल पोरवाल ने पत्र लिखकर की थी मांग

राज्य

डकनिया तालाब स्टेशन का नाम बदलने की पहल सर्वप्रथम रामगंज मंडी के वयोवृद्ध स्वर्गीय नेमीचंद सुरलाया एवम कन्हैया लाल पोरवाल ने पत्र लिखकर की थी मांग

रामगंजमंडी
विगत दिनों से एक चर्चा चरम पर है की डकनिया रेलवे स्टेशन का नाम अब न्यू कोटा रेलवे स्टेशन होगा क्या आपको पता है इस स्टेशन का नाम डकनिया तालाब क्यों था।

 

 

हम आपको बता दे इस स्टेशन के नजदीक एक तालाब है किवदंती है कि कहा जाता था कि इसमें डाकनिया स्नान करती थी तथा भूत प्रेत आदि का निवास था इसलिए इसका नाम डकनिया तालाब रखा गया था लेकिन यह नाम शोभा जनक नहीं था इसलिए इसकी मांग कई बार उठती रही कि इसका नाम बदला जाए जो कि अब पूर्णता की और है।

सभी को श्रेय लेने की होड़ सी लगी हुई है लेकिन इसके लिए पहल करते हुए रामगंजमंडी के समाजसेवी वयोवृद्ध स्वर्गीय श्री नेमीचंद सुरलाया एवं श्रीमान कन्हैयालाल पोरवाल ने पत्र लिखकर संयुक्त मांग करते हुए वर्ष 2017 में रेल बजट के पूर्व उस समय के केंद्रीय रेल मंत्री श्रीमान पीयूष गोयल एवं कोटा बूंदी लोकसभा के सांसद जो वर्तमान में लोकसभा अध्यक्ष है उन्हें पत्र लिखकर यह मांग की थी कि इसका नाम बदलकर न्यू कोटा रखा जाए या उन्होंने पत्र में यह भी लिखा था की कोटा क्षेत्र के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अमूल्य योगदान था इन दोनों में से एक नाम इस स्टेशन का रखा जाए। पत्र देने की कुछ समय बाद ही काका साहब का निधन हो गया। आज काका साहब सुरलाया जी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका योगदान एवं उनके साथ सहभागिता निभाने वाले श्रीमान कन्हैयालाल पोरवाल को स्मृति में अवश्य लाना चाहिए। निश्चित रूप से सुरलाया जी का योगदान नगर के लिए अविस्मरणीय कहा जाएगा।

 


कहा जाता है कि श्रेय लेने के साथ-साथ श्रेयस्कर भी बनना जरूरी है यह इन दोनों की जोड़ी से सीख जा सकता है। श्री कन्हैया पोरवाल ने बताया की इसके लिए हम दोनों ने उस समय के वर्तमान सांसद एवं वर्तमान में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को स्वयं जाकर पत्र देकर मांग की थी जिस पर उन्होंने हमें आश्वासन भी दिया था।
श्री पोरवाल ने इस निर्णय का स्वागत किया और प्रधानमंत्री केंद्रीय रेल मंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इससे क्षेत्र को लाभ होगा और पूरा क्षेत्र उन्नत की ओर अग्रसर होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *