एलोरा में 9 अगस्त को गूंजेगा धर्म का मंगल स्वर, चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का भव्य आयोजन

धर्म

एलोरा में 9 अगस्त को गूंजेगा धर्म का मंगल स्वर, चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का भव्य आयोजन

 

निर्यापक मुनिश्री 108 नियमसागरजी महाराज एवं मुनिश्री 108 सुपार्श्वसागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा धार्मिक आयोजन, सकल दिगंबर जैन समाज से सपरिवार पहुंचने का आह्वान
एलोरा।

धर्म, अध्यात्म और गुरु भक्ति से सराबोर एलोरा नगरी में रविवार, 9 अगस्त 2026 को चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। परमपूज्य निर्यापक मुनिश्री 108 नियमसागरजी महाराज एवं मुनिश्री 108 सुपार्श्वसागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस मंगल समारोह को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है।

 

 

समारोह का आयोजन रविवार, 9 अगस्त को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। गुरुचरणों के पावन सान्निध्य में चातुर्मास के पवित्र पर्व का शुभारंभ होने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
सपरिवार पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान
आयोजकों ने सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार समारोह में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है। चातुर्मास के दौरान संतों का सान्निध्य श्रद्धालुओं के लिए धर्माराधना, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर माना जाता है।

 


समारोह के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने भाविकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मंगल अवसर को सफल बनाने तथा गुरुवर्य के मंगल आशीर्वाद से जीवन को धन्य बनाने की अपील की है।

 

श्री पार्श्वनाथ ब्रह्मचर्याश्रम जैन गुरुकुल एवं सकल समाज की सहभागिता
इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्री पार्श्वनाथ ब्रह्मचर्याश्रम जैन गुरुकुल, एलोरा एवं सकल दिगंबर जैन समाज, एलोरा-वेरूळ की ओर से किया जा रहा है।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से भावपूर्ण शब्दों में कहा है कि—
“आपकी पावन उपस्थिति ही इस मंगल समारोह की शोभा है। सभी श्रद्धालु अवश्य पधारें और धर्मलाभ लें।”
समारोह को लेकर संस्था मार्गदर्शक वर्धमान पांडे, अध्यक्ष दिनेश गगवाल, महामंत्री डॉ. प्रेमचंद पाटनी, सहसचिव सुमित ठोले, कोषाध्यक्ष गौतम ठोले, शालेय समिति अध्यक्ष मदनलाल पांडे एवं माजी मुख्याध्यापक निर्मलकुमार ठोले ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
: अतुल बांधे, पियुष कासलीवाल एवं नरेंद्र अजमेरा से प्राप्त जानकारी
संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
संपर्क: 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *