मुनि श्री मल्लिसागर महाराज का 27 वा संयम दिवस मनाया गया धामनोद में
धामनोद// दीपक प्रधान की रिपोर्ट
आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज के परम शिष्य धर्म प्रभावकारी शिष्य मुनि श्री 108 मल्लिसागरजी महाराज जो नवाचार्य समयसागरजी महाराज के साथ नागपुर में विराजमान हे मुनिश्री के27 वा संयम दिवस पर सुरक्षा अजय सुजय जैन परिवार ने इस दिवस जैन मंदिर में श्री भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया जिसमें समाज जन के महिला पुरुष व युवाजन व मुनिसेवा समिति के सदस्य शामिल हुए इस दौरान मुनि श्री की आरती भी की गई इस दौरान मुनि श्री की गुणवाद भी किया गया धर्म प्रभावना भी वितरित की गई

इस दौरान मंदिर जी में श्री शांतिधारा भी गई व इस महान दिवस पर मुनिसेवा समिति में में सहयोग किया गया व नगर की समाज सेवा में अग्रणी नगर के हॉस्पिटल में दोनों समय शुद्ध सात्विक भर्ती रोगी व उनके परिवार को दोनों समय 365दिन भोजन देने वाली संस्थान में भी अन्नदान योजना में सहयोग किया गया इस अवसर अध्यक्ष दीपक प्रधान व उपाध्यक्ष विजय नामदेव व अजय जैन धीरेंद्र चौहान सहसचिव देवकरण पाटीदार व पुरषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि पूज्य गुरुवर आचार्य वर्धमान सागरजी महाराज व मुनि श्री मल्लिसागरजी महाराज के आशीर्वाद व मोनीबाबा आश्रम के महंत जी के आशीर्वाद से मोनीबाबा आश्रम श्री शांतिसागर जी गौ शाला में 184गो माता के लिए गौ ग्रास योजना व सेवा की योजना पर भी कार्य योजना बना बनाई जा रही हे व मोनी बाबा आश्रम में महिला जागृति शसक्तीकरण की योजना के माध्यम से शिविर लगाकर प्रेरणा के कार्य भी किए जाएंगे
